चयन प्रकिया
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर स्टेज 1 के लिए चुना जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक मानकीकरण प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके बाद, उम्मीदवारों को भर्ती चिकित्सा परीक्षा और अंत में स्टेज 2 की अंतिम स्क्रीनिंग के लिए उपस्थित होना होगा।
परीक्षा पैटर्न
भारतीय नौसेना अग्निवीर एमआर भर्ती लिखित परीक्षा एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। इसमें कुल 50 अंकों के 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं।प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी होगा। परीक्षा कुल अवधि 30 मिनट की अवधि में आयोजित की जाएगी।
पात्रता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संगीत संबंधी योग्यता, तय वाद्य यंत्रो पर प्रवीणता, संगीत अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थी का जन्म 1 नवंबर 2003 एवं 30 अप्रैल 2007 के बीच हुआ हो।
शारीरिक मानदंड
इस चरण में पुरुष उम्मीदवारों को 6 मिनट और 30 सेकंड के भीतर 1.5 किमी की दौड़, 20 सिट-अप, 15 पुश-अप और 15 सिट-अप (घुटने टेककर) पूरी करनी होगी। महिला उम्मीदवारों को 15 उठक-बैठक, 10 पुश-अप और 10 शिट-अप (घुटने टेककर) करने के अलावा 8 मिनट में 1.5 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
वेतन
अग्निवीरों को एक निश्चित वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ प्रति माह 30,000 रुपये का पैकेज दिया जाएगा।