फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022: नौसेना में निकलीं बंपर भर्तियां, जानिए कब और कहां आवेदन करने से मिलेगी नौकरी

Mon, 28 Feb 2022 06:19 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Navy Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रूटनी, एसएसबी साक्षात्कार, मेडिकल परीक्षण, अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Indian Navy Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Navy Recruitment 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एक बेहतर मौके की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय नौसेना ने एसएससी (शॉर्ट सर्विस कमीशन) के तहत विभिन्न पदो पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022: 12 मार्च है आवेदन की आखिरी तारीख
भारतीय नौसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के अंतर्गत जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को अपना आवेदन 12 मार्च, 2022 तक करना होगा। आखिरी समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। 

Indian Navy Recruitment 2022: 155 पदों पर होंगी भर्तियां
शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत नौसेना में कुल 155 पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को हाइड्रो कैडर सामान्य सेवा,  एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, पायलट, इंजीनियर समेत कई अन्य पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में आवेदकों से पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। 

Indian Navy Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रूटनी, एसएसबी साक्षात्कार, मेडिकल परीक्षण, अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। 
विज्ञापन

Indian Navy Recruitment 2022: कैसे कर सकते हैं आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. उम्मीदवार सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।

2. अब एसएससी तकनीकी भर्ती से जुड़ें लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीयन करें।

3. अब लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।

4. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें। 

5. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें