रिक्ति विवरण
- चार्जमैन (गोला बारूद कार्यशाला और फैक्टरी) - 42 रिक्तियां
- सीनियर ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंस्ट्रक्शन, कार्टोग्राफिक और आर्मामेंट) - 258 रिक्तियां
- ट्रेड्समैन मेट (पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान) - 610 रिक्तियां
-
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद-वार पात्रता, आयु सीमा, शारीरिक आवश्यकताएं, वेतनमान, आरक्षण/छूट, आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
आवेदन शुल्क
आवदेन करने के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवारों को आवदेन शुल्क के रूप में 295 रुपयों का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन उनके आवेदनों की स्क्रीनिंग और उसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।