फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Coast Guard Recruitment: इंडियन कोस्ट गार्ड में सहायक कमांडेंट पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Wed, 30 Aug 2023 04:48 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Coast Guard Recruitment: भारतीय तटरक्षक बल ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों  पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Coast Guard Assistant Commandant Recruitment: भारतीय तटरक्षक बल ने असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जॉइन इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट join Indiancoastguard.cdac.in पर जाकर एक सितंबर 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 सितंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

Coast Guard रिक्ति विवरण

  • जनरल ड्यूटी (जीडी): 25 पद
  • टेक: 20 पद
  • लॉ: 01 पद

आवेदन शुल्क

एससी/एसटी को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से नेट बैंकिंग,यूपीआई का उपयोग करके किया जा सकता है।

Indian Coast Guard शैक्षणिक योग्यता

इंडियन कोस्ट गार्ड की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 60 फीसदी नंबरों के साथ इंटरमीडिएट/ ग्रेजुएशन/ बीई/ बीटेक/ लॉ/ संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए।

Indian Coast Guard आयुसीमा

कमर्शियल पायलट पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 19 साल जबकि अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अन्य सभी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है।

विज्ञापन

Indian Coast Guard चयन प्रक्रिया

सहायक कमांडेंट का चयन अखिल भारतीय योग्यता क्रम पर आधारित होता है, जो विभिन्न चरणों की परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन और पद के लिए उपलब्ध रिक्तियों की संख्या पर आधारित होता है। आईसीजी में भर्ती के लिए स्टेज I, II, III, IV और V को पास करना अनिवार्य है। परीक्षा के विभिन्न चरणों के दौरान सभी उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक, फोटो पहचान और दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें