कौन कर सकता है आवेदन?
TES-56 भर्ती केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा पीसीएम विषयों के साथ पास होना जरूरी है।
इसके साथ ही उम्मीदवार का JEE (Mains) 2026 परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। आवेदन करते समय JEE Main 2026 का एप्लीकेशन नंबर भरना होगा।
उम्मीदवारों के 12वीं कक्षा में PCM विषयों में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रतिशत केवल कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर ही तय किया जाएगा।
आयु सीमा क्या है?
भारतीय सेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2027 को कम से कम 16½ वर्ष और अधिकतम 19½ वर्ष होनी चाहिए।
उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 2007 से पहले और 1 जुलाई 2010 के बाद नहीं होना चाहिए। आयु की गणना केवल 10वीं के प्रमाण पत्र में दर्ज जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाएगा।
- सबसे पहले उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग JEE Main 2026 की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर होगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- SSB इंटरव्यू लगभग पांच दिनों तक चलेगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। अंतिम मेरिट सूची केवल SSB इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि केवल SSB पास करने से अंतिम चयन सुनिश्चित नहीं होगा। अंतिम चयन मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क नहीं देना होगा
भारतीय सेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। यानी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें। किसी भी स्थिति में आवेदन की हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी।
Indian Army TES-56 Recruitment 2026 Notice PDF
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- “Online Application” लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरें।
- सभी दस्तावेज और विवरण सही तरीके से अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
भारतीय सेना ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन जमा करने से पहले सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ लें। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।