5 लाख से ज्यादा उम्मीदवार हुए थे शामिल
सीबीटी-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के 200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर तीन शिफ्टों में किया गया था। इस परीक्षा में कुल 5,74,402 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
जून में होगी सीबीटी-2 परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि सीबीटी 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी सीबीटी 2 के लिए प्रोविजनल रूप से चयनित किया गया है। सीबीटी 2 परीक्षा जून 2026 में आयोजित की जाएगी।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी
स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। इसमें उम्मीदवार का रोल नंबर, श्रेणी, पोस्ट का नाम, आवंटित आरआरबी रीजन और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारी दी जाएगी।
इसके अलावा उम्मीदवार अपने नॉर्मलाइज्ड मार्क्स, रॉ स्कोर, परसेंटाइल और क्वालिफाइंग स्टेटस भी देख सकेंगे। यदि किसी उम्मीदवार को स्कोरकार्ड में कोई गलती दिखाई देती है, तो उसे तुरंत संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क करना होगा।
सीबीटी 2 की तैयारी शुरू करें उम्मीदवार
सीबीटी 1 रिजल्ट जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों को अगले चरण सीबीटी 2 की तैयारी शुरू करनी होगी। यह चरण अधिक प्रतिस्पर्धी माना जाता है और इसमें कठिन स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं।
कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) या स्किल टेस्ट भी देना पड़ सकता है। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे स्पीड और एक्यूरेसी पर विशेष ध्यान दें।
इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे ग्रेजुएशन डिग्री, श्रेणी प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज तैयार रखने होंगे। अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। मेडिकल परीक्षा में उम्मीदवारों को नौकरी की आवश्यकता के अनुसार A-2 या B-2 मेडिकल मानकों को पूरा करना होगा।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Result of CBT 1 for JE/DMS/CMA (CEN 05/2025)” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- उम्मीदवार Ctrl+F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
- स्कोरकार्ड देखने के लिए “Scorecard Login” सेक्शन में जाएं।
- वहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।