Indian Army RVC Recruitment 2026: भारतीय सेना ने रीमाउंट एवं पशु चिकित्सा कॉर्प (RVC) में 95वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) कोर्स के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत पुरुष और महिला वेटरनरी ग्रेजुएट उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए पशु चिकित्सा अधिकारी के कुल 20 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को आर्मी में कैप्टन के पद पर कमीशन दिया जाएगा।