फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Vacancy 2026: एम्स पटना में निकली सीनियर रेजिडेंट की भर्ती; कौन भर सकता है फॉर्म? इतना लगेगा आवेदन शुल्क

Fri, 10 Apr 2026 05:28 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना ने विभिन्न विभागों में 89 दिनों की अवधि के लिए तदर्थ आधार पर वरिष्ठ रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पूरी तरह अस्थायी आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
AIIMS Recruitment 2026 - फोटो : aiimspatna.edu.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIIMS Vacancy 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना में सीनियर रेजिडेंट के 75 पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती 2026 के लिए जारी की गई है और योग्य उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए AIIMS पटना की आधिकारिक वेबसाइट api.aiimspatna.edu.in पर जा सकते हैं। इंटरव्यू की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 18 अप्रैल 2026 तक चलेगी। 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित मेडिकल क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसमें एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएम या एम.सीएच जैसी डिग्री शामिल है, जो एमसीआई/एनएमसी/एनबीई द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

क्लिनिकल हेमेटोलॉजी पदों के लिए विशेष छूट दी गई है। इसके लिए जनरल मेडिसिन में एमडी या पीडियाट्रिक्स में एमडी डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

आयु सीमा की शर्तें

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु साक्षात्कार की तारीख तक 45 वर्ष होनी चाहिए। यानी 45 साल से अधिक उम्र वाले उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते। हालांकि, सरकार के नियमों के अनुसार कुछ वर्गों को आयु में छूट दी गई है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।  

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए अलग-अलग वर्गों के अनुसार आवेदन शुल्क तय किया गया है। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, पूर्व सैनिकों, महिलाओं और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है, यानी उन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 
  • किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी, यानी उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों के सभी मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। योग्यता और अनुभव की गणना भी उसी दिन के अनुसार की जाएगी।
  • यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। अंतिम परिणाम AIIMS पटना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा और किसी को व्यक्तिगत रूप से सूचना नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें