दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। दरअसल, हिमाचल में 1 मार्च से 16 मार्च के बीच सेना रैली आयोजित हो रही है। यह भर्ती रैली हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए हो रही है। इस रैली के जरिए सेना में सिपाही (जीडी) और क्लर्क पदों की भर्तियां होंगी। अभ्यर्थी इस भर्ती रैली के लिए joinindianarmy.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।