फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Army Recruitment 2021: अगर NDA में आवेदन करने से चूक गए हैं आप तो सेना की इस भर्ती में हो सकते हैं शामिल, बारहवीं पास अभ्यर्थी सीधे बन सकते हैं लेफ्टिनेंट

सार

Indian Army Recruitment 2021: बारहवीं पास अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना में रिक्तियां निकली हैं। इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
एनडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में शामिल होने के लिए देश के युवाओं का सबसे पसंदीदा रास्ता नेशनल डिफेंस एकेडेमी (NDA) प्रवेश परीक्षा का है और बारहवीं के बाद लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा NDA प्रवेश परीक्षा साल में 2 बार आयोजित की जाती है और 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की जानी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया काफी समय पहले पूरी हो चुकी है। हालांकि अगर आप NDA के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, तो हम आपको आज ऐसी परीक्षा के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप बारहवीं के बाद शामिल होकर भारतीय सेना में अफसर बन सकते है। दरअसल सेना ने बारहवीं पास अभ्यर्थियों से 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) के तहत जनवरी 2022 में शुरू होने वाले TES-46 कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के तहत कुल 90 पदों को भरा जाना है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके 8 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी एंट्रेंस टेस्ट या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Free Course की सहायता ले सकते हैं।

ये अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन :

विज्ञापन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का न्यूनतम 60 प्रतिशत अंको के साथ फिजिक्स, कैमिस्ट्री और मैथ्स विषयों में बारहवीं उतीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों का जेईई (मेन्स) 2021 में उपस्थित हुआ होना भी आवश्यक है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु 16½ वर्ष से कम और 19½ वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

ट्रेनिंग के बाद बनेंगे सीधे लेफ्टिनेंट :
इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की 5 साल तक ट्रेनिंग होगी, जिसमें उनको पांचवे साल में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिल जाएगा। अभ्यर्थियों को चौथे साल से 56,100 रुपये का स्टाइपेंड मिलने लगेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को पांचवे साल में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन मिलने के बाद 56,100 से 1,77,500 रुपये तक कि सैलरी मिलेगी। साथ ही अभ्यर्थियों को अन्य कई तरह के भत्तों और सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा। 

कैसे करे तैयारी:

विज्ञापन

अगर आप NEET, NDA&NA जैसे एंट्रेंस टेस्ट या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें