भारतीय वायु सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रुप सी सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी ब्यूरो ऑफ आउटरीज एंड कम्यूनिकेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.davp.nic.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रत्र भरकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों की भर्ती मल्टी टास्किंग स्टाफ, मुख्यालय पूर्वी वायु कमांड, लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए।
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 8 अगस्त, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 7 सितंबर, 2021
- आयु सीमा - इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। वहीं ओबीसी, एससी/एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में क्रमश: 3, 5 और 10 वर्ष की छूट दी गई है।
- शैक्षणिक योग्यता - दसवीं, बारहवीं और स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इन पदों पर के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी खबर के आखिरी में दी गई लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
- वेतन - चयनित आवेदकों को 18000 रुपये से लेकर 19000 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
पदों का विवरण
कुल पद - 282
- मुख्यालय रखरखाव कमांड - 153 पद,
- मुख्यालय पूर्वी वायु कमांड - 32 पद,
- मल्टी टास्किंग स्टाफ - 18 पद
- हाउस कीपिंग स्टाफ - 15 पद,
- मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी वायु कमांड -11 पद,
- लोअर डिवीजन क्लर्क - 10 पद
- मेस स्टाफ - 9 पद,
- कुक (साधारण ग्रेड) - 5 पद,
- अधीक्षक (स्टोर) - 5 पद
- सिविलियन मैकेनिक ट्रांसपोर्ट ड्राइवर - 3 पद
- हिंदी टाइपिस्ट - 3 पद, ,
- स्टोर कीपर - 3 पद,
- कारपेंटर - 3 पद,
- पेंटर - 1 पद,
- स्वतंत्र इकाइयां - 1 पद,