स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग के पदों पर भी होगी भर्ती
इनके साथ ही स्टेनोग्राफर यानी आशुलिपिक से संबंधित पदों को भी सर्कल-वार स्वीकृत किया गया है। आंध्र प्रदेश में पोस्टमैन के 2289 पद, मेल गार्ड के 108 पद और एमटीएस के 1166 पद स्वीकृत किए गए हैं। तेलंगाना सर्कल के तहत 1553 पोस्टमैन, 82 मेल गार्ड और 878 एमटीएस स्वीकृत किए गए हैं।
इंडिया पोस्ट रिक्रूटमेंट 2022 में कैसे करें आवेदन
-
चरण 1: सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट -indiapost.gov.in पर जाएं।
-
चरण 2: अब होम पेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
-
चरण 3: उस पद का चयन करें जिसके लिए आप आवेदन करना चाहते हैं।
-
चरण 4: इसके बाद वांछित जानकारी दर्ज कर अपना पंजीकरण पूरा करें।
-
चरण 5: उम्मीदवार रजिस्टर्ड लॉगिन आईडी से लॉगिन कर अपना फॉर्म भरें।
-
चरण 6: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
-
चरण 7: डाउनलोड करें, सहेजें और आगे उपयोग के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन से पहले संबंधित पद के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड की जांच जरूर कर लें। आपकी सुविधा के लिए संक्षिप्त जानकारी यहां दी जा रही है।
India Post Recruitment 2022: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
शैक्षणिक योग्यता : इंडिया पोस्ट की भर्ती के तहत रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए और कंप्यूटर के बारे में ज्ञान होना चाहिए। हालांकि, इंडिया पोस्ट की अधिसूचना के अनुसार, कुछ पदों के लिए आवेदक उम्मीदवारों का इंटरमीडिएट यानी कक्षा 12वीं पास होना जरूरी है।
आयु सीमा : भारतीय डाक विभाग ने कहा है कि इन पदों के लिए आवेदन करने वालों की न्यूनतम आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए।