क्षेत्रीय वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं अपने हॉल टिकट
परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की अपने संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
पिछले चार वर्षों में SSC CGL रिक्तियों की संख्या
पिछले साल एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए कुल 7,035 रिक्तियां जारी की गई थीं। पिछले तीन वर्षों के मुकाबले एसएससी द्वारा सीजीएल 2021 के लिए जारी रिक्तियों में मामूली कमी देखी गई है। 2021 की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (Combined Graduate Level Exam) टियर-1 परीक्षा में 21,89,791 उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया था।
2017 - 2018 : 9,276
2018 - 2019 : 11,271
2019 - 2020 : 8,582
2020 - 2021 : 7,035