India Post GDS Recruitment 2023: इंडिया पोस्ट की ओर से की जारी इस साल की अपनी सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया अब बंद होने के कगार पर है। भारतीय डाक की ओर से 40889 ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 16 फरवरी को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी, 2023 है।
पंजीकरण / आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 27 जनवरी, 2023
पंजीकरण / आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 16 फरवरी, 2023 तक
आवेदन फॉर्म में एडिट/करेक्शन के लिए विंडो : 17 फरवरी, 2023 से 19 फरवरी, 2023 तक