फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय डाक में नौकरी के लिए आवेदन का आखिरी मौका आज, दसवीं पास हाथ से न निकलने दें अवसर

Mon, 14 Dec 2020 02:05 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

India Post GDS Recruitment 2020: भारतीय डाक में दसवीं पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। झारखंड और पंजाब सर्कल में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए जल्द ही आवेदन कर लें। 

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
https://appost.in/gdsonline/Home.aspx


इसे भी पढ़ें-रेलवे भर्ती बोर्ड की मेगा परीक्षा कल से, 2 करोड़ से ज्यादा लोग 1.4 लाख नौकरियों के लिए देंगे एग्जाम 


दरअसल, झारखंड और पंजाब सर्कल के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। जबकि, मणिपुर के लिए अंतिम तिथि 17 दिसंबर है। झारखंड, पूर्वोत्तर और पंजाब सर्कल में ग्रामीण डाक सेवकों के पद के लिए कुल 2582 रिक्तियां हैं। इनमें 1118 रिक्तियां झारखंड सर्कल के लिए हैं। जबकि, 516 रिक्तियां पंजाब और 948 रिक्तियां नॉर्थ ईस्ट सर्कल के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिक्तियों का विवरण
झारखंड – 1118 पद
पंजाब – 516 पद
नॉर्थ ईस्ट -948 पद

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका


इन नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले दसवीं पास अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच मांगी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें