फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग भर्ती: इंस्पेक्टर, असिस्टेंट के पदों पर जारी है आवेदन प्रक्रिया, मिलेगा 1.42 लाख रुपये तक का वेतन

Sun, 25 Jul 2021 11:24 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

आयकर विभाग के मल्टी टास्किंग स्टाफ, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट पदों पर दसवीं पास से लेकर स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
income tax department - फोटो : wiki
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर और टैक्स असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दसवीं पास से लेकर स्नातक करने वाले अभ्यर्थी आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.incometaxmumbai.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती प्रधार मुख्य आयकर आयुक्त मुम्बई के 155  पदों पर की जाएगी। चयनित आवेदकों को 1.42 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़िए। 

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 8 जुलाई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 अगस्त, 2021

अन्य जानकारियां
आयु सीमा - 
1 अगस्त 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं इंस्पेक्ट, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु क्रमश: 30, 27 और 25 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया - दस्तावेज सत्यापन और प्रोफिशियंसी टेस्ट के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता -  

  • टैक्स असिस्टेंट - इस पद के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी का स्नातक पास होना अनिवार्य है। इसके साथ आवेदक की डेटा एंट्री स्पीड प्रति घंटे 8000 की-डिप्रेशन्स की होनी चाहिए।
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - दसवीं या समकक्ष पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • इनकम टैक्स इंस्पेक्टर - किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य हैं। 

पदों का विवरण

कुल पद - 155

  • टैक्स असिस्टेंट - 83
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ - 64
  • इनकम टैक्स इंस्पेक्टर - 8

वेतन 

  • मल्टी स्टास्किंग स्टाफ – 18,000 रुपये से लेकर 56,900 रुपये तक
  • इनकम टैक्स इंस्पेक्टर – 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक
  • टैक्स असिस्टेंट – 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक अधिसूचना 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें