फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Sahayak Recruitment 2022: यूपी के किन जिलों में हो रही है पंचायत सहायक की भर्ती, जानिए क्या है ऑफिशियल अपडेट

Thu, 26 May 2022 02:22 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की ओर से यूपी पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पंचायती राज विभाग यूपी ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 2,783 पदों को भरा जाना है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में इन दिनों पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के हजारों पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से जारी की गई एक नोटिस के अनुसार कुल 2,783 रिक्त पदों को भरा जाना है। आवेदन की शुरुआत 18 मई से हो चुकी है जोकि 3 जून, 2022 तक चलेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक अपना आवेदन पूरा कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास होना अनिवार्य है।भर्ती संबंधी किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवार पंचायती राज विभाग यूपी की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। वहीं अगर आप किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैंऔर उसमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम पर जाकर FREE Current Affairs - Download Now को ज्वॉइन कर सकते हैं।

इन जिलों में हो रही हैं भर्तियां 

जनपद  ब्लॉक का नाम 
आगरा  अछनेरा, अकोला, भाह, फतेहाबाद, फतेहपुरसीकरी, 
अलीगढ़  अकराबाद, अतरौली, बिजौली, चंदौस, धानीपुर, गंगिरी, इगलास, लोधा,टप्पल,   
प्रयागराज बहादुरपुर, बहरिया, धानुपूर, होलागढ़, जसरा, करछना,  
अंबेडकरनगर  अकबरपुर, बसखरी, भीती, भियावन, जलालपुर, कटेहारी, रामनगर, टांडा, 
अमेठी बहादुरपुर, गौरीगंज, शाहगढ़, शुकुल बाजार, सिंघपुर,
अमरोहा  हसनपुर, जोया, अजितमल, 
औरैया औरैया, भाग्यनगर, बिधूना, एरवा कटरा, सहर,  

विज्ञापन

इसके अलावा कई अन्य जनपदों में ब्लॉकों के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने के लिएअभ्यर्थी को पंचयातीराज विभाग यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करना होगा। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लेंऔर सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें