फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Lekhpal 2021: पिछली लेखपाल भर्ती में 40 साल तक के अभ्यर्थियों को मिला था आवेदन का मौका, क्या इस बार भी इतनी उम्र के लोगों को मिलेगा मौका

Tue, 04 Jan 2022 12:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इस भर्ती में सिर्फ PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राज्य में लेखपाल के 7,882 पदों पर की जाने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी बेसब्री से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में पहली बार लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा किया जा रहा है और इसमें  वहीहिस्सा  ले सकेंगे जो राज्य में 24 अगस्त हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल हुए हों। इस भर्ती के लिए परीक्षा नवंबर में ही होनी थी लेकिन इतना वक्त बीत जाने के बाद भी नोटिफिकेशन तक जारी नहीं हुआ है। लेकिन ये उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग राज्य में आचार संहिता लागू होने से पहले इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है और फरवरी/मार्च 2022 में इसकी परीक्षा आयोजित हो सकती है। अगर आप भी लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के UP लेखपाल Online Coaching - Join Now की सहायता ले सकते हैं।

पिछली भर्ती में 40 साल तक के अभ्यर्थियों को मिला था आवेदन का मौका :

राज्य में इससे पहले लेखपाल की भर्ती 2015 में आयोजित की गई थी और इसके जरिए लेखपाल के 13 हजार से भी अधिक पदों को भरा गया था। 2015 में आयोजित की गई लेखपाल भर्ती या इससे भी पहले की लेखपाल भर्तियों की खास बात ये रही है कि इसमें 40 साल की उम्र के अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका मिला था। साथ ही आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार उम्र सीमा में छूट का लाभ भी मिला था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 

क्या इस बार भी 40 साल तक के अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का मौका :

UPSSSC द्वारा लेखपाल के 7882 पदों पर आयोजित की जाने वाली भर्ती में किस उम्र के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे,इसकी जानकारी आयोग ने अभी तक नहीं दी है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती में भी 40साल तक के अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिल सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए UPSSSC की अआधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

आवेदन करने के और लिए किन योग्यताओं की पड़ेगी जरूरत :

राज्य में आयोजित हुई पिछली लेखपाल भर्तियों के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है की वर्तमान लेखपाल भर्ती में उन अभ्यर्थियों को हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है,जिन्होंने 12वीं की परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उत्तीर्ण की हो। साथ ही अभ्यर्थियों को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि इस भर्ती में सिर्फ PETमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

ये है अपडेटेड लेखपाल सिलेबस

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें