IIT Roorkee रिक्तियों का विवरण
आईआईटी रूड़की की तरफ से यह भर्ती अभियान 78 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिनमें से 31 रिक्तियां ग्रुप बी पद के लिए और 47 रिक्तियां ग्रुप सी पदों के लिए हैं।
IIT Roorkee Recruitment आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 400 रुपये है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
IIT Roorkee आयु सीमा
आईआईटी रूड़की की इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। ग्रुप सी के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष, ग्रुप बी के लिए अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है। आयु में छूट नियमानुसार लागू है।