आईडीबीआई ग्रेड ए भर्ती: 650 ए ग्रेड पदों में से सामान्य श्रेणी के 265, एससी के 97, एसटी वर्ग के 48, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 65, ओबीसी के 175 और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के 26 पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदकों को 1 वर्षीय बैंकिंग पाठ्यक्रम के आधार पर एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होग। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। यह अनुशंसा की जाती है कि उम्मीदवार बैंक द्वारा अनुरोधित सभी दस्तावेज प्रदान करें। ध्यान रहे दस्तावेज प्रदान करने में विफल होने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।