आवेदन शुल्क
आईसीएसआईएल भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को 590 रुपये का एक बार का पंजीकरण शुल्क (ओटीआर) देना होगा। यह शुल्क अप्रतिदेय यानी किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। किसी जानकारी के लिए आईसीएसआईएल के फ्रंट डेस्क से 011-40538951 पर संपर्क कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
- आईसीएसआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और ओटीआर शुल्क जमा करें।
- अपनी प्रोफाइल पूरी करें और ओटीआर शुल्क भुगतान की रसीद का प्रिंट निकाल लें।
- नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता ध्यान से पढ़कर अपनी योग्यता जांच लें।
- तय तारीख और समय पर ओटीआर शुल्क की रसीद के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें।
- जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़े मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
- सभी जरूरी दस्तावेजों की एक सेट फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखें।