Indian Coast Guard Recruitment: भारतीय तटरक्षक यानी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट -01/2024 बैच की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योग्य उम्मीदवार नौ फरवरी, 2023 को शाम 5.30 बजे तक पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंडियन कोस्ट गार्ड असिस्टेंट कमांडेंट 01/2024 बैच नोटिफिकेशन में जनरल ड्यूटी और कमर्शियल पायलट एंट्री के 50 पद, टेक्निकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल के 20 पद और एक लॉ ऑफिसर का पद है। जनरल ड्यूटी और तकनीकी की रिक्तियां केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं।
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कुल मिलाकर न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री;
10+2+3 शिक्षा योजना के इंटरमीडिएट या 12वीं कक्षा तक के विषयों के रूप में गणित और भौतिकी या गणित और भौतिकी में कुल 60 फीसदी के साथ समकक्ष।
कुल मिलाकर 60 फीसदी अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री,
कक्षा 12वीं में भौतिकी और गणित में कुल मिलाकर कम से कम 60 फीसदी अंक।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
'ज्वॉइन आईसीजी एज ऑफिसर्स (सीजीसीएटी)' पर जाएं और असिस्टेंट कमांडेंट 01/2024 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
व्यक्तिगत विवरण का उपयोग करते हुए पंजीकरण करें, आवेदन पत्र भरें।
दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।