फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Police Constable 2023: पुलिस कॉन्स्टेबल के 4790 पदों पर फिर से कर सकेंगे आवेदन, यह है प्रक्रिया

Tue, 31 Jan 2023 03:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Odisha Police Constable Recruitment 2023: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने विभिन्न जिलों और प्रतिष्ठानों में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Odisha Police Constable Recruitment 2023: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने विभिन्न जिलों और प्रतिष्ठानों में कॉन्स्टेबल (सिविल) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2023 तक है। बता दें कि इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 जनवरी, 2023 तक ही थी।
विज्ञापन

 

ओडिशा पुलिस भर्ती अभियान कॉन्स्टेबल (सिविल) के 4790 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए चयनित कॉन्स्टेबलों का वेतनमान लेवल -05 के तहत (21,700 - 69,100 रुपये) होगा।  ओएमआर मोड में लिखित परीक्षा फरवरी 2023 में ओडिशा के 35 जिलों / प्रतिष्ठानों में आयोजित होने की संभावना है।

पात्रता मापदंड

उम्मीदवारों की आयु सीमा 01 जनवरी, 2022 को 23 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए । इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो कक्षा 12 पास और ओडिया बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम हो।
 
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं।
  • कॉन्स्टेबल (सिविल)-2022 पदों के तहत अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर पर जाएं और पोर्टल पर पंजीकरण पूरा करें।
  • आवेदन पत्र भरें, पोस्ट का चयन करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें