फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICG Recruitment 2023: कोस्ट गार्ड में नाविक- यांत्रिक पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, 350 पदों पर ऐसे करें अप्लाई

Fri, 22 Sep 2023 06:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

ICG Recruitment 2023: इंडियन कोस्ट गार्ड में (ICG) नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक के पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने वाली है।
विज्ञापन
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICG Navik and Yantrik Recruitment 2023: इंडियन कोस्ट गार्ड में (ICG) नाविक (सामान्य ड्यूटी), नाविक (घरेलू शाखा) और यांत्रिक के 350 पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 22 सितंबर 2023 को शाम साढ़े पांच बजे समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ICG Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • नाविक जनरल ड्यूटी (Navik General Duty) 260 पद

  • नाविक घरेलू शाखा  (Navik Domestic Branch) 30 पद

  • यांत्रिक (Yantrik) 60 पद

ICG Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य,ओबीसी , ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

ICG Recruitment शैक्षणिक योग्यता

  • नाविक जनरल ड्यूटी- एक विषय के रूप में भौतिकी/गणित के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा पास होनी चाहिए।

  • नाविक घरेलू शाखा - किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं/ हाई स्कूल की परीक्षा पास होनी चाहिए।

  • यांत्रिक - इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग डिप्लोमा के साथ कक्षा 10वीं पास

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें