फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICG Navik Recruitment 2025: भारतीय तटरक्षक नाविक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी, 10वीं पास इस दिन से करें आवेदन

Wed, 22 Jan 2025 12:25 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ICG Navik Recruitment 2025 Notification: भारतीय तटरक्षक बल द्वारा नाविक (सामान्य ड्यूटी) और नाविक (घरेलू शाखा) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
ICG Navik Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICG Navik Recruitment 2025: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) 02/2025 बैच के तहत 300 नाविक (सामान्य ड्यूटी) और नाविक (घरेलू शाखा) पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी, 2025 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी और 25 फरवरी, 2025 तक चलेगी। पात्र पुरुष भारतीय नागरिकों को इस भर्ती में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

 
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 300 रिक्तियों को भरना है। कुल पदों में से 260 नाविक (सामान्य ड्यूटी) और 40 नाविक (घरेलू शाखा) के लिए आरक्षित है।
 

रिक्ति विवरण

 
पोस्ट नाम उर ईडब्ल्यूएस अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कुल
नाविक जनरल ड्यूटी 100 25 68 39 28 260
नाविक घरेलू शाखा डीबी 16 04 09 08 03 40

शैक्षणिक योग्यता

नाविक जनरल ड्यूटी जीडी के लिए उम्मीदवारों का भौतिकी/गणित विषय के साथ 10+2 इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना आवश्यक है, जबकि नाविक घरेलू शाखा के लिए उम्मीदवारों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।


आवेदन शुल्क

भारतीय तटरक्षक नाविक भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा

वेतनमान 

आईसीजी के तहत नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के पद पर नियुक्त होने वाले व्यक्तियों को 21,700 से 69,100 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, भारतीय तटरक्षक बल के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को उनके ज्ञान का आकलन करने के लिए एक ऑनलाइन परीक्षा से गुजरना होगा। इस चरण के दौरान लाइव फोटो कैप्चर और बायोमेट्रिक जांच सहित पहचान सत्यापन किया जाएगा।
  • चुने गए उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस परीक्षण (1.6 किमी दौड़, 20 स्क्वाट और 10 पुश-अप) और दस्तावेज सत्यापन से गुजरना होगा। यह चरण क्वालीफाइंग प्रकृति का है।
  • दस्तावेज सत्यापन के बाद, उम्मीदवारों को चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा। उपलब्ध रिक्तियों को ध्यान में रखते हुए चरण-1 और चरण-2 में उनके प्रदर्शन के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें