Indian Bank LBO Score Card 2025: इंडिया बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.indianbank.in/ पर कट ऑफ मार्क्स के साथ इंडियन बैंक एलबीओ स्कोर कार्ड 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
लॉगिन विवरण अर्थात पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि का उपयोग करके उम्मीदवार इंडियन बैंक एलबीओ स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करके अपने अंक और स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
इस तारीख से करें डाउनलोड
स्कोरकार्ड 20 जनवरी से 19 फरवरी, 2025 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। साक्षात्कार 5 दिसंबर से 7 दिसंबर, 2024 तक आयोजित किया गया था। लिखित परीक्षा 10 अक्टूबर, 2024 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 300 पदों को भरा जाएगा।