फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAR IARI Recruitment 2021: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में 641 पदों पर निकली भर्तियां, जानें कब शुरू होगा आवेदन?

Sat, 18 Dec 2021 04:49 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए जल्द ही आवेदन शुरू होने वाले हैं। इस आधिकारिक वेबसाइट पर iari.res.in जाकर मिलेगी जानकारी। 
विज्ञापन
icar iari recruitment 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इनकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर, 2021 को शुरू होने वाली है। आवेदनकर्ताओं के पास 10 जनवरी, 2022 को रात 11.55 बजे तक आवेदन करने का समय है। इसी समय अवधि तक ऑनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा। इसकी परीक्षा 25 जनवरी से 5 फरवरी, 2022 के दौरान होगी।

विज्ञापन


तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। तकनीशियन के पदों पर  भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 21,700 रुपये वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1(7वें सीपीसी)  मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 10 जनवरी, 2022 तक 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 


जल्द सक्रिय हो जाएगा पंजीकरण लिंक

आईसीएआर में तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही लिंक सक्रिय हो जाएगा। 18 दिसंबर से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, अधिसूचना में लिखे गए सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें। आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे जांचें, अच्छी तरह से जांचने के बाद फिर आवेदन पत्र को जमा कर दें। 

विज्ञापन

कितने पदों पर निकली है भर्तियां

 

  • अनारक्षित वर्ग - 286
  • ओबीसी - 133
  • ईडब्ल्यूएस - 61
  • अनुसूचित जाति (एससी) - 93
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) - 68
  •  कुल - 641 
     

 

कैसी आएगी परीक्षा?

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। इन चारों विषयों में से हर विषय में 25 अंकों के 25 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा को देने के लिए कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। हिंदी और अंग्रेजी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन

कितना होगा शुल्क ?

अनारक्षित वर्ग, ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस से आवेदन शुल्क 300 रुपये और परीक्षा शुल्क 700 रुपये लिया जाएगा। वहीं, महिला, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग को आवेदन शुल्क के तौर पर 300 रुपये देने होंगे। इन्हें कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें