भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में और आईसीएआर के क्षेत्रीय कार्यालयों में कुल 641 तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 25 जनवरी, 2022 से 5 फरवरी, 2022 के दौरान प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाना था। लेकिन संस्थान ने कोरोना महामारी व अन्य कारणों से परीक्षा तिथि को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।
इससे पहले आईएआरआई की तरफ से 18 जनवरी, 2022 तक आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उसे 20 जनवरी, 2022 तक कर दिया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। जिसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक पात्रता 10वीं पास है। इसमें 21,700 रुपये वेतन के साथ भत्ते स्तर-3 अनुक्रमणिका-1(7वें सीपीसी) मिलेगा। इससे पहले दो बार आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया को बढ़ाया गया था। इसस पहले 10 जनवरी, 2022 तक आवेदन तिथि निर्धारित की गई थी। बाद में इसे 18 जनवरी, 2022 तक बढ़ा दिया गया था।