फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAl Advanced ITT Result: आईसीएआई एडवांस्ड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी टेस्ट के नतीजे घोषित, जानें उत्तीर्ण अंक

Thu, 11 Apr 2024 01:41 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAl Advanced ITT Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने एडवांस्ड आईसीआईटीएसएस - एडवांस्ड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी टेस्ट के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षा 10 मार्च को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आईटीटी परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
ICAI - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAl Advanced ITT Result 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने एडवांस्ड इंटीग्रेटेड कोर्स ऑन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड सॉफ्ट स्किल्स (एडवांस्ड आईसीआईटीएसएस) - एडवांस्ड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी टेस्ट के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट advit.icaiexam.icai.org पर जाकर आईसीएएल एडवांस्ड आईटीटी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

संभाल कर रखें स्कोर कार्ड की डिजिटल प्रति

आईसीएएल एडवांस्ड आईटीटी परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक प्रति प्राप्त होने तक आईसीएएल एडवांस्ड आईटीटी स्कोरकार्ड 2024 का डिजिटल संस्करण अपने पास रखें। एडवांस्ड आईसीआईटीएसएस देश भर के सभी सीए छात्रों के लिए अनिवार्य पाठ्यक्रम है।

आईसीएएल ने 30 मार्च को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आईटीटी परीक्षा आयोजित की। सीएएल एडवांस्ड आईटीटी परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई थी। परिणामों के साथ, संस्थान ने आईसीएएल एडवांस्ड आईटीटी स्कोरकार्ड जारी किया है जिसमें परीक्षा में व्यक्तिगत उपलब्धि का विस्तृत मूल्यांकन शामिल है।
विज्ञापन

उत्तीर्ण होने के लिए मानदंड

टेस्ट उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवार को सामान्यतः न्यूनतम 40% (चालीस प्रतिशत) अंक प्राप्त करने होंगे। उत्तीर्ण होने वालों को निम्नानुसार ग्रेड दिए जाएंगे:
  • 85% और उससे अधिक=ए+
  • 70% से 84%=ए
  • 55% से 69%=बी+
  • 40%-54%=बी
  • कोई मेरिट सूची घोषित नहीं की जाएगी
  • अंकों के सत्यापन या उत्तर पुस्तिका की प्रमाणित प्रति की आपूर्ति का कोई प्रावधान नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें