आईबीपीएस एसओ ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा दिसंबर 2023 में आयोजित की जाएगी। जबकि परिणाम जनवरी 2024 में घोषित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा जनवरी 2024 में आयोजित होने वाली है और उसका परिणाम फरवरी 2024 में घोषित किया जाएगा। परीक्षा तिथि और रिजल्ट के बारे में जानकारी बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की जाएगी। आईबीपीएस एसओ भर्ती अभियान का लक्ष्य 1402 रिक्तियों को भरना है।
IBPS SO Recruitment आवेदन शुल्क
आईबीपीएस एसओ भर्ती के लिए आवेदन कर रहे एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के आवेदकों को 175 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
IBPS SO Recruitment आयु सीमा
आईबीपीएस एसओ भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
बता दें कि प्राप्त सभी आवेदनों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चयन प्रक्रिया की तारीख, समय और स्थान शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बाद में सूचित किया जाएगा।