13 सितंबर को जारी हुआ था रिजल्ट
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 13 सितंबर, 2024 को घोषित किया गया था। परिणाम 13 सितंबर से 20 सितंबर, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। अधिकारी स्केल I के लिए प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
IBPS RRB PO Mains 2024 Date: 29 सितंबर को होगी मुख्य परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। मुख्य परीक्षा 29 सितंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे और कुल 200 अंक होंगे। यह 2 घंटे की अवधि का होगा और इसमें रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा और मात्रात्मक योग्यता से संबंधित प्रश्न होंगे।
यह भर्ती अभियान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए ऑफिसर (स्केल- I, II और III) और ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के 9923 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया 7 जून को शुरू हुई और 27 जून, 2024 को समाप्त हुई।