मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम पैटर्न
मुख्य परीक्षा 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। संस्थान परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड भी जारी करेगा। मुख्य परीक्षा में 200 प्रश्न होंगे और कुल 200 अंक होंगे। यह 2 घंटे की अवधि की होगी और इसमें रीजनिंग, कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से संबंधित प्रश्न होंगे।
यह भर्ती अभियान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए ऑफिसर (स्केल- I, II और III) और ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के 9923 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया 7 जून को शुरू हुई और 27 जून 2024 को समाप्त हुई। अधिक संबंधित विवरणों के लिए, उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
रिजल्ट कैसे करें चैक?
उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पलान कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध ऑफिसर स्केल I लिंक के लिए आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।