फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB 2024: क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में होने जा रही भर्ती, कल से शुरू होगा पंजीकरण; यहां पढ़ें पूरा विवरण

Thu, 06 Jun 2024 03:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS RRB Recruitment 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान कल, 07 जून से क्लर्क और PO के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगा। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
IBPS PO, Clerk 2024 Notification - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS RRB PO, Clerk Recruitment 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में क्लर्क और PO के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इसमें जानकारी दी गई है कि IBPS RRB क्लर्क, PO पंजीकरण प्रक्रिया कल, 07 जून से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

इस दिन तक खुली रहेगी आवेदन विंडो

यह भर्ती अभियान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए-ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3) और ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। विस्तृत अधिसूचना (IBPS RRB 2024 Notification) 07 जून को जारी की जाएगी। आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ आवेदन विंडो 27 जुलाई तक खुली रहेगी।

IBPS RRB 2024: चयन प्रक्रिया

IBPS RRB भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार। क्लर्क के पद के लिए, उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा जबकि पीओ के पद के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया पर आधारित होगा।

आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा तिथियां

शेड्यूल के अनुसार, IBPS PO और क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। PO मुख्य परीक्षा 29 सितंबर को होगी। क्लर्क मुख्य परीक्षा 6 अक्तूबर को होगी। अधिकारी ग्रेड 2 और 3 के लिए एकल मुख्य परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

आईबीपीएस आरआरबी 2024 का कार्यक्रम

आवेदन शुरू 7 जून
आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून
पीईटी तिथि अगस्त 2024
पीईटी एडमिट कार्ड अगस्त 2024
आईबीपीएस आरआरबी 2024 क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त
आईबीपीएस आरआरबी 2024 पीओ प्रारंभिक परीक्षा तिथि 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त
आईबीपीएस आरआरबी 2024 अधिकारी ग्रेड 2 और 3 29 सितंबर
विज्ञापन

IBPS RRB Notification: ऐसे करें आवेदन

IBPS RRB 2024 के लिए उम्मीदवारों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट, ibps.in पर विजिट करना होगा। फिर RRB सेक्शन और फिर CRP RRB XIII सेक्शन जाना होगा। यहां आपको अधिसूचना और आवेदन पेज का लिंक भी मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवारों को पहले पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके उम्मीदवार अपना आवेदन सबमिट कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें