फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS ने जारी किए आरआरबी क्लर्क परीक्षा के परिणाम, यहां से करें डाउनलोड

Wed, 02 Oct 2019 01:25 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा RRB क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, अपने परिणाम को ऑफिशियल वेबसाइट पर या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आईबीपीएस ने परिणाम की घोषणा के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। जिसके तहत उम्मीदवारों के परीक्षा परिणाम 02 अक्तूबर को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर शाम तक जारी किए जाने थे। बता दें कि कार्यालय सहायक मुख्य परीक्षा 20 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होने वाली है।

हाल ही में IBPS द्वारा PO प्रारंभिक परीक्षा 2019 और RRB PO मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। 

IBPS RRB क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2019 ऐसे करें डाउनलोड - 

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर परिणाम वाली लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब उम्मीदवारों के लिए एक नया पेज खुल जाएगा। 
चरण 4 : जिसमें आगे मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
चरण 5 : एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें : ISRO दे रहा है नौकरी का मौका, सैलरी पैकेज कर देगा खुश
विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपने परिणाम को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें