IBPS RRB Clerk Admit Card 2021: प्रीलिम्स परीक्षा के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल रूरल रीजनल बैंक (आईबीपीएस) आरआरबी क्लर्क एडमिट कार्ड 2021 जारी हो गए हैं। लिपिक संवर्ग या क्लर्क एक्स परीक्षा के आवेदकों के लिए प्रवेश पत्र जारी हुए हैं। इस परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
14 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
अभ्यर्थी 14 अगस्त तक अपना आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आईबीपीएस आरआरबी अधिसूचना के मुताबिक, इस साल इस भर्ती परीक्षा के जरिए 5 हजार से ज्यादा पदों के लिए अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में बहुत अधिक है। उम्मीदवारों का चयन सामान्य भर्ती प्रक्रिया और सीआरपी व परीक्षा के जरिए किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आईबीपीएस आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि भरेंगे आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
प्रीलिम्स परीक्षा के बाद मेन्स परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।