फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबीपीएस आरआरबी : प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए प्रवेश पत्र आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Fri, 09 Jul 2021 08:54 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला

सार

  • बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान आज यानी कि शुक्रवार को प्री-परीक्षा प्रशिक्षण के लिए आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा।
विज्ञापन
आईबीपीएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान आज यानी कि शुक्रवार को प्री-परीक्षा प्रशिक्षण के लिए आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2021 जारी करेगा। जो उम्मीदवार इस प्री-परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्री-एग्जाम ट्रेनिंग 19 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन



हालांकि, संस्थान द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कोविड महामारी के कारण उम्मीदवारों की सुरक्षा के लिए इस अवधि के दौरान पीईटी आयोजित नहीं किया जा सकता है। पीईटी परीक्षा के आयोजन के संबंध में संस्थान ने कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-इसरो वीएसएससी भर्ती 2021: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में जेआरएफ पदों के लिए भर्ती शुरू


ऐसे डाउनलोड करें आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड 2021
-सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर आपको प्री-एग्जाम ट्रेनिंग एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
-आप अपने प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें