फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Clerk 2020: आईबीपीएस 2557 पदों पर फिर दे रहा है पंजीकरण का मौका, दोबारा खुल रहे हैं आवेदन लिंक

Tue, 20 Oct 2020 04:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ibps
विज्ञापन

IBPS Recruitment Application Process Reopening News 2020: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने देशभर में विभिन्न सरकारी बैंकों में क्लर्क के 2557 रिक्त पदों के लिए आवेदन आवेदन आमंत्रित किए थे। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का एक और मौका है। आपको बता दें कि आईबीपीएस ने एक बार फिर आवेदन लिंक खोलने का निर्णय लिया है। अब उम्मीदवार 06 नवंबर, 2020 तक आवेदन कर सकेंगे। ये भर्तियां ये भर्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक में रिक्त पदों के लिए की जाएंगी। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर...

विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां (बदलाव के बाद) :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 23 अक्तूबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 06 नवंबर, 2020

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयु 20 तथा अधिकतम आयु 28 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। 

ये भी पढ़ें- IBPS Clerk परीक्षा 2020: जानें क्लर्क की सैलरी, भत्ता और सरकारी लाभ

विज्ञापन

  • शैक्षणिक योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक होना चाहिए। अन्य डिग्री व डिप्लोमा के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन पढ़ें।
  • आवेदन प्रक्रिया : उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए ही स्वीकार किए जाएंगे। 
  • चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Crack IBPS Clerk 2020: इन टिप्स की मदद से प्रीलिम्स में गणित सेक्शन में पाएं 35 में 35 अंक

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  (New Official Notice)
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें