IBPS recruitment exam 2020: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने विभिन्न पदों पर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। संस्थान ने इन परीक्षाओं को स्थगित करते हुए इनकी तारीख आगे बढ़ी दी है। ये परीक्षाएं नौ अगस्त को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इनकी तारीख को आगे बढ़ाते हुए 12 अगस्त कर दी गई है। अलग-अलग पदों के लिए होने वाली ये भर्ती परीक्षाएं अब 12 अगस्त को कराई जाएंगी।
दरअसल, बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित करते हुए उनकी तिथि आगे बढ़ाई है। इसके लिए संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। जिसमें बताया गया है कि नौ अगस्त को होने वाली परीक्षाएं अब 12 अगस्त को आयोजित की जाएंगी।
ये भर्ती परीक्षाएं एनॉलिस्ट प्रोगामर, रिसर्च एसोसिएट, रिसर्च एसोसिएट टेक्निकल, हिंदी ऑफिसर एवं प्रोगामिंग असिस्टेंट आदि पदों के लिए होनी थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 29 पदों को भरा जाना है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए और पीजी में 55 फीसदी अंक चाहिए। इन पदों के लिए सलेक्शन ग्रुप इंटरव्यू के माध्यम से होगा। इन परीक्षाओं के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें।