फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO Admit Card: आईबीपीएस पीओ के लिए किया है आवेदन, तो डाउनलोड कर लें अपना प्रवेश पत्र; तरीका ये रहा

Fri, 11 Oct 2024 01:08 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS PO Admit Card 2024: आईबीपीएस ने पीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS PO Pre Admit Card 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने आगामी प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) प्रारंभिक परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउलनोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 19 और 20 अक्तूबर को होनी निर्धारित है।

विज्ञापन


उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाती है और प्रत्येक शिफ्ट का समय अलग-अलग हो सकता है। 
 

30 मिनट पहले उपस्थित हों

परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए अपने प्रिंटेड एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी ले जाएं। निर्धारित परीक्षा समय से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें।

परीक्षा चार शिफ्ट्स में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10 बजे तक, दूसरी शिफ्ट सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, तीसरी 2 से तीन बजे तक और चौथी शिफ्ट शाम 4.30 बजे से 5.30 बजे तक रहेगी।
 
विज्ञापन

IBPS PO Admit Card Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • "आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2024" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें