इनकी मदद से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा। इनकी मदद से उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप "ए" - अधिकारी (स्केल- I) के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा 10 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें आईबीपीएस आरआरबी एडमिट कार्ड
मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं -
- आईबीपीएस की आधिकारिक साइट - ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर, (सीआरपी-आरआरबी-बारहवीं) - अधिकारी (स्केल- I) के लिए ऑनलाइन मुख्य कॉल लेटर पर क्लिक करें।
- अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर शो होगा।
- ध्यानपूर्वक एडमिट कार्ड को चेक करें और पेज डाउनलोड कर लें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।