फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS PO Recruitment: आईबीपीएस पीओ भर्ती की लास्ट डेट नजदीक, सात हजार नौकरियों के लिए जल्द करें आवेदन

Sat, 20 Aug 2022 02:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS PO Recruitment 2022: इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंकों में कुल 6,932 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन
IBPS PO Recruitment 2022 - फोटो : IBPS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS PO Recruitment 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान ने हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वर्ष 2022-23 के लिए पीओ यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए एक अधिसूचना जारी की थी। इस भर्ती में आवेदन की लास्ट डेट अब नजदीक आ चुकी है। इसलिए, अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए अंतिम तिथि 22 अगस्त तक या उससे पहले ibps.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंकों में कुल 6,932 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन

IBPS PO Recruitment की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आईबीपीएस पीओ अधिसूचना : 01 अगस्त, 2022
  • आईबीपीएस पीओ ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 02 अगस्त, 2022 से
  • आईबीपीएस पीओ आवेदन की अंतिम तिथि : 22 अगस्त, 2022 तक
  • आईबीपीएस पीओ आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 22 अगस्त, 2022
  • प्रीलित्स कॉल लेटर को डाउनलोड करने की तिथि : जल्द घोषित की जाएगी
  • आईबीपीएस पीओ प्री ट्रेनिंग परीक्षा तिथि : जल्द घोषित की जाएगी
  • आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड रिलीज : जल्द घोषित की जाएगी
  • आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा तिथि : 15, 16 और 22 अक्तूबर, 2022
  • आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा की परिणाम तिथि : बाद में घोषित की जाएगी

 

IBPS PO Recruitment 2022 की चयन प्रक्रिया

  1. पहले प्रारंभिक परीक्षा होगी और फिर मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  2. दोनों परीक्षाओं के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  3. मुख्य परीक्षा में प्रांप्ताकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को तीसरे दौर में कॉमन इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा।
  4. इस दौर के माध्यम से, आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन किया जाएगा।
 


 

IBPS PO Recruitment 2022 ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

 
टेस्ट प्रश्नों की संख्या अंक कुल समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
मात्रात्मक योग्यता 35 35 20 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट

 

IBPS PO Recruitment की आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु सीमा : 20 वर्ष से कम न हो।
  • अधिकतम आयु सीमा : 01/08/2022 तक 30 वर्ष से अधिक नहीं।
हालांकि, कुछ श्रेणियों के लिए आयु में छूट की पेशकश की जाती है और इनका उल्लेख यहां किया गया है - 
 
श्रेणी आयु में छूट
ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) 03 वर्ष
एससी/ एसटी 05 वर्ष
पीडब्ल्यूडी 10 साल
1984 के दंगों से प्रभावित व्यक्ति/ जम्मू और कश्मीर में निवास करने वाले व्यक्ति 05 वर्ष
विज्ञापन

IBPS PO Recruitmt के लिए शैक्षणिक योग्यता

आईबीपीएस पीओ में रुचि रखने वाले सभी उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योग्यताओं में से एक होना चाहिए। उम्मीदवार के पास 26 अगस्त, 2022 तक भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी क्षेत्र / विषय में स्नातक उत्तीर्ण या स्नातक के समकक्ष  मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें