पात्रता मानदंड
आयु सीमा: आवेदक की आयु 1 अगस्त 2024 को न्युनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसका अर्थ है कि अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1994 से पहले तथा 1 अगस्त 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता : उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता की आवश्यकता होती है। उम्मीदवार के पास पंजीकरण की तिथि पर एक वैध अंक पत्र/प्रमाण पत्र होना चाहिए।
कैसे करें आवेदन
आईबीपीएस पीओ के लिए पंजीकरण करने के चरण नीचे दिए गए हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
- होम पेज पर, 'आईबीपीएस पीओ 2024 विज्ञापन' पर क्लिक करें।
- 'नया पंजीकरण' टैब पर क्लिक करके पंजीकरण करें।
- आवश्यक विवरण भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जनरेट किया जाएगा
- स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, कंप्यूटर प्रमाणन पाठ्यक्रम, बैंकों की प्राथमिकताएं आदि जैसे आवश्यक विवरण प्रदान करें।
- बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।