इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने आधिकारिक तौर पर IBPS PO 2019 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। IBPS PO 2019 की प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर, 13 अक्टूबर, 19 अक्टूबर और 20 अक्टूबर को ऑनलाइन MCQ प्रारूप में आयोजित की जाएगी।
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
IBPS PO 2019 एडमिट कार्ड
प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के लिए आईबीपीएस पीओ एडमिट कार्ड 2019 संबंधित परीक्षा से 10 या 15 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अनुमति दी जाएगी।