फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS Clerk Admit Card: आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के लिए पीईटी एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से तुंरत करें डाउनलोड

Mon, 12 Aug 2024 06:35 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS Clerk PET Admit Card: आईबीपीएस ने क्लर्क भर्ती परीक्षा के लिए पीईटी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे प्री-एग्जाम ट्रेनिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS Clerk Admit Card 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आज, 12 अगस्त को आईबीपीएस क्लर्क पीईटी परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि यह एडमिट कार्ड केवल प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए है। मुख्य एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। पीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए यह एडमिट कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है। इसलिए आगे बताए तरीके से इसे डाउनलोड अवश्य कर लें।

24 अगस्त से शुरू होगी प्रारंभिक परीक्षा

इस भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण प्रारंभिक परीक्षा है। आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा इसी महीने 24, 25 और 31 अगस्त को आयोजित की जानी है। उम्मीद लगाई जा रही है कि मेन एडमिट कार्ड अगस्त के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से क्लर्क के 6128 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को अपने कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके अलावा, आईबीपीएस पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका स्टेप-बाई-स्टेप नीचे बताया गया है।
विज्ञापन

IBPS Clerk Admit Card 2024 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in. पर जाएं।
  • यहां “SC/ST/OBC/अल्पसंख्यक समुदाय/भूतपूर्व सैनिक/PWBD उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग जिन्होंने CRP-क्लर्क-XIV के तहत PET का विकल्प चुना है” वाले नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां आपको पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
  • मांगे गए सभी विवरण भरें और लॉगिन करें।
  • अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें