IBPS Clerk Mains Admit Card: कब होगी परीक्षा?
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 08 अक्तूबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 200 अंकों के प्रश्न के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 160 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में गलत उत्तर पर नकारात्मक अंकण भी होगा।
IBPS Clerk Mains Admit Card: इतने पदों पर होगी भर्ती
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से इस भर्ती के माध्यम से क्लर्क के 6,035 रिक्त पदों पर नियुक्त की जाएगी। यह भर्ती 11 बैंकों में रिक्त पदों के लिए जारी की गई है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन आदि के माध्यम से किया जाएगा।
IBPS Clerk Mains Admit Card: कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
- उम्मीदवार सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- अब आपको होम पेज पर क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।