IBPS Clerk Correction Window: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती परीक्षा 2025 के आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है।
यह करेक्शन विंडो 2 सितंबर से 3 सितंबर 2025 तक सक्रिय रहेगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आवेदन में कोई गलती की है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर सुधार कर सकते हैं। हालांकि, इसमें कुछ फील्ड्स जैसे नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, राज्य/यूटी, पता, पोस्ट एप्लाइड फॉर और नेशनलिटी को बदला नहीं जा सकेगा।