शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
हर एक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को संबंधित पद के लिए आवश्यक योग्यता ध्यान से देखनी चाहिए।
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 708 रुपये है। वहीं, एससी/एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।
किन्हें मिलेगी आयु सीमा में छूट?
इस भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। ओबीसी (गैर-क्रीमी) वर्ग के लिए 3 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए छूट अधिक है, जिसमें जनरल के लिए 10 वर्ष, ओबीसी के लिए 13 वर्ष और एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष की अतिरिक्त आयु सीमा लागू होगी।