Supreme Court on UPSC Civil Service Exam
- फोटो : अमर उजाला
सिविल सर्विस आज हर युवा का सपना है। ये भारत की सबसे बेहतरीन नौकरियों में से एक है। इसी वजह से इसकी चयन प्रक्रिया भी काफी मुश्किल व चुनौती भरी है। हर युवा तैयारी के लिए अपनी अलग रणनीति बनाता है। लेकिन कुछ को सफलता मिलती है तो वहीं कई असफल हो जाते हैं। इस परीक्षा की तैयारी के लिए पढ़ाई के साथ साथ सबसे आवश्यक है सही एप्रोच। इसके बिना आपकी तैयारी काफी मुश्किल भरी हो जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Safalta Talks का खास सेशन आयोजित किया जा रहा है जिसमें पूर्व IFS अधिकारी हरदीप सिंह किंगरा आपको UPSC परीक्षाओं की तैयारी के खास टिप्स बताएंगे।
मौर, पंजाब के रहने वाले हरदीप सिंह किंगरा जी की प्रारम्भिक शिक्षा उनके गांव के ही स्कूल में हुई थी जिसके बाद इन्होंने महिंद्रा कॉलेज पटियाला से ग्रेजुएशन व पंजाब युनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इन्होंने यूनाइटेड किंगडम में स्थित ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ये राजस्थान के गंगानगर स्थित एक कॉलेज में बतौर लेक्चरर नियुक्त हुए। साल 1980 में इन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा पास की। इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय डेलीगेशन का विदेशों में प्रतिनिधित्व भी किया। साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन में भी प्रमुख भूमिका निभाई। अनुसूचित जाति के छात्रों की पढ़ाई के लिए इन्होंने ढेरों महत्वपूर्ण कदम उठाए जिनमें प्रमुख स्कॉलरशिप का डायरेक्ट ट्रांसफर व स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। सेवानिवृत्त होने के बाद भारत सरकार के हाइड्रोइलेक्ट्रिक और इरीगेशन प्रोजेक्ट के लिए बनाई गई इनवायरमेंट अप्रेजल कमेटी के वाइस चेयरपरसन नियुक्त हुए। वर्तमान समय में हाइड्रोपॉनिक फार्म का संचालन कर रहे हैं।
हरदीप सिंह किंगरा जी शुरू से ही एक अच्छे छात्र थे। इनका मार्गदर्शन छात्रों को सही रणनीति निर्माण में भी काफी सहायता प्रदान करता है। अगर आप भी सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इस सेशन से जुड़कर जानें तैयारी के खास टिप्स। बता दें कि इस सेशन का आयोजन 22 जुलाई को शाम 7 बजे होगा। इस सेशन से जुड़ने के लिए
क्लिक करें।