फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IARI ICAR Admit Card: आईएआरआई ने तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया, ऐसे डाउनलोड करें

Tue, 15 Feb 2022 08:53 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

IARI ICAR Admit Card: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) की ओर से तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी, 2 मार्च, 4 मार्च और मार्च, 2022 को किया जाएगा।
विज्ञापन
IARI ICAR Admit Card - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IARI ICAR Admit Card: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) ने तकनीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट  iari.res.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। 
विज्ञापन

IARI ICAR Admit Card: इन तारीखों को होगी परीक्षा
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) की ओर से तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी, 2 मार्च, 4 मार्च और मार्च, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषा में प्रश्न पूछे जाएंगे।

IARI ICAR Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।

4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना जन्मतिथि दर्ज कर के सबमिट करें।

5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 

6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन

641 पदों पर होंगी भर्तियां
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) की ओर से तकनीशियन भर्ती के माध्यम से कुल 641 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2021-जनवरी 2022 के बीच आमंत्रित किए गए थे।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें