IAF CAT 2 2023 Notification: भारतीय वायुसेना ने एएफसीएटी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत ऑफिसर के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इंडियन एयर फोर्स एएफसीएटी रिक्रूटमेंट 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक जून से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 तक है।
भारतीय वायुसेना एएफसीएटी भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा फ्लाइंग ब्रांच और टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल ब्रांच दोनों के लिए अलग-अलग रखी गई है।
फ्लाइंग ब्रांच के लिए आवेदक की आयु सीमा 20 से 24 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को आधार मानकर होगी।
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल) ब्रांच के लिए आवेदक की आयु सीमा 20 से 26 वर्ष होनी चाहिए। इसमें आयु की गणना 1 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी।
इंडियन एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 के लिए आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 250 रुपये रखी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
लिखित परीक्षा
वायु सेना चयन बोर्ड (एएफएसबी)
दस्तावेज़ सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
अब आपको इंडियन एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट पर क्लिक करना है।
इसके पश्चात आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है।
अब आवश्यक डॉक्यूमेंट फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।